'सावधान... खतरे में है आपकी जान!' कहां का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश? सड़क की दरारों में आराम से घुस रही अंगुलियां
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क में दिखाई दे रही दरारों का वीडियो शेयर कर यूपी की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने इन दरारों को भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए इसे लोगों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बताया.
ADVERTISEMENT

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क में दिखाई दे रही दरारों का दावा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है. वीडियो के साथ अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर निशाना साधते हुए इसे भ्रष्टाचार से जोड़ा और लोगों को सावधान रहने की बात कही.

