'चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था '... सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद उनकी चाची ने पुलिस को खूब सुनाया
शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की 20 गोलियां मारकर हत्या से परिवार में मातम है. चाची ने हत्यारों के एनकाउंटर की मांग की और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए. गोगी गैंग के पोस्ट से मामला और गहरा गया है.
ADVERTISEMENT

Ankit Baliyan Chachi
उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सरेआम 20 गोलियां मारकर की गई हत्या से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है. राखी के त्यौहार से ठीक पहले घर के इकलौते चिराग के बुझ जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. एक तरफ जहां मां बेसुध पड़ी हैं और उनकी जुबान से शब्द नहीं निकल रहे. वहीं अंकित की चाची का गुस्सा पुलिस प्रशासन और हत्यारों पर बुरी तरह फूटा है.अंकित की चाची ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए हत्यारों के सीधे एनकाउंटर की मांग कर दी है.

