UPTak Baithak Logo

ये तो बस शुरुआत है, अभी और... गोगी गैंग ने ली सिंगर अंकित बालियान के हत्या की जिम्मेदारी, बताई वजह

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद गोगी गैंग ने इंस्टाग्राम पोस्ट से जिम्मेदारी ली. 20 राउंड फायरिंग में सिंगर की मौत के बाद गैंग ने आगे भी खून-खराबे की धमकी दी, पुलिस जांच और कार्रवाई में जुटी.

ADVERTISEMENT

Ankit Baliyan murder
Ankit Baliyan murder
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में एक सनसनीखेज मोड़ आ गया है. सरेराह 20 राउंड फायरिंग कर सिंगर को मौत के घाट उतारने के बाद अब हरियाणा की कुख्यात 'गोगी गैंग' ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर गैंग ने न सिर्फ हत्या की वजह बताई है बल्कि खुलेआम आगे और खून-खराबा करने की खौफनाक धमकी भी दी है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है.