Impact Feature- एसोटेक ग्रुप: 40 साल में कैसे बना लोगों का भरोसेमंद नाम
भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर में चार दशकों से सक्रिय एसोटेक समूह के संस्थापक संजीव श्रीवास्तव ने संघर्ष, नोटबंदी और कोरोना संकट के बावजूद भरोसे का नाम गढ़ा है. एनसीआर से लेकर भुवनेश्वर और रांची जैसे टियर-2 शहरों तक फैले असोटेक समूह की सफलता, समय पर प्रोजेक्ट डिलीवरी और पारदर्शिता की पूरी कहानी पढ़िए.
ADVERTISEMENT

संजीव श्रीवास्तव, एसोटेक ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक
भारतीय रियल एस्टेट जगत में चार दशक तक निरंतर सक्रिय रहना अपने आप में एक उपलब्धि है. एसोटेक समूह के संस्थापक संजीव श्रीवास्तव ने इन्हीं 40 वर्षों में केवल अपार्टमेंट और टाउनशिप नहीं बनाईं, बल्कि एक ऐसा नाम भी गढ़ा जो बाजार के उतार-चढ़ाव से कहीं अधिक मजबूत साबित हुआ.

