UPTET 2026 Results: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट हो गया जारी, 13 लाख पास अभ्यर्थियों को अब आगे क्या करना होगा?
UPTET रिजल्ट जारी हो गया है. 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी पास हुए हैं. प्राथमिक स्तर पर 80.07% और उच्च प्राथमिक स्तर पर 71.85% उम्मीदवार सफल रहे. रिजल्ट, ई-सर्टिफिकेट, Super TET और आगे की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहां पढ़ें.
ADVERTISEMENT

UPTET Result 2026
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है. प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) में 80.07 प्रतिशत और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) में 71.85 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए हैं. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

