लेटेस्ट न्यूज़

SP के कुनबे में सेंध लगाने की तैयारी! जानिए क्या है BJP का ‘यादव ब्रिगेड’ प्लान?

पूर्ण बहुमत पाकर उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी कर चुकी बीजेपी ने अब मिशन 2024 के लिए तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

पूर्ण बहुमत पाकर उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी कर चुकी बीजेपी ने अब मिशन 2024 के लिए तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए पार्टी की नजर उस यादव वोट बैंक पर भी है, जिसे अब तक प्रदेश में समाजवादी पार्टी का मूल वोट बैंक माना जाता रहा है. इसके लिए अब पार्टी ने अपनी यादव ब्रिगेड को तैयार करने के काम पर अमल शुरू कर दिया है, जिनके जरिए 2024 से पहले यादव खास तौर पर युवा यादव वोटरों तक पहुंचने का लक्ष्य पार्टी ने बनाया है.