आजमगढ़: BSP के गुड्डू जमाली ने हार मान ली पर ऐसी बात बोल गए जो सपा को मिर्ची की तरह लगेगी
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के वोटों की काउंटिंग जारी है. यहां से शुरुआती रुझानों में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव आगे चल रहे थे.…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के वोटों की काउंटिंग जारी है. यहां से शुरुआती रुझानों में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव आगे चल रहे थे. मगर अभी के रुझानों में बीजेपी के उम्मीदवार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ आगे चल रहे हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, 2.45 बजे तक रुझानों में निरहुआ 10859 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं. वहीं बीएसपी के प्रत्याशी गुड्डू जमाली रुझानों में तीसरे नंबर पर अभी तक बने हुए हैं.

