आजम खान यूपी के बाहर ले जाना चाहते हैं अपने मुकदमे, सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अर्जी पर उठाया ये कदम
Azam Khan News: सपा नेता आजम खान की ट्रांसफर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 21 अक्टूबर को सुनवाई करेगा. उन्होंने यूपी में चल रहे सभी मुकदमों का ट्रायल राज्य से बाहर ट्रांसफर करने की मांग की है.
ADVERTISEMENT

सपा नेता मोहम्मद आजम खान
Azam Khan News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की ओर से दायर ट्रांसफर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अब 21 अक्टूबर को सुनवाई करेगा. आपको बता दें कि आजम खान ने अपनी याचिका में उत्तर प्रदेश में चल रहे सभी मुकदमों का ट्रायल राज्य से बाहर कराने की मांग की है. उनका मानना है कि यूपी में उनके खिलाफ इतने मुकदमे दर्ज हैं कि उन्हें यहां निष्पक्ष न्याय मिलने की संभावना नहीं है.