लेटेस्ट न्यूज़

नहीं खत्म हो रहा आजम खान का संकट! अब इस मामले में HC से सपा नेता को लगा तगड़ा झटका

Azam Khan News: रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी में सफाई मशीन बरामदगी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और सहयोगी अजहर खान की जमानत याचिका खारिज की गई.

ADVERTISEMENT

आजम खान- फाइल फोटो
आजम खान- फाइल फोटो
social share
Google CTA

Azam Khan News: रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी में सफाई मशीन बरामदगी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से आजम खान को बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने आजम खान की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. इसके साथ ही आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम और उनके सहयोगी अजहर खान की भी जमानत अर्जी को कोर्ट ने नामंजूर कर दिया. यह फैसला जस्टिस समित गोपाल की सिंगल बेंच ने सुनाया. 2 सितंबर को इस मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे अब सुनाया गया है.