लेटेस्ट न्यूज़

क्या 20 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं यूपी पंचायत चुनाव? सोशल मीडिया के इन दावों को छोड़िए लेटेस्ट अपडेट जानिए

UP Panchayat News: क्या उत्तर प्रदेश में 20 अप्रैल से 4 चरणों में होगा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान? सोशल मीडिया पर वायरल हुई चुनाव की तारीखों की खबर की जानिए पूरी हकीकत और सच्चाई. विस्तार से देखिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

UP Panchayat Chunav (Photo/PTI)
UP Panchayat Chunav
social share
google news

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाली त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर हलचल तेज है. चुनाव में किस तरह से जीत हासिल हो, इसे लेकर उम्मीदवार अपनी-अपनी स्ट्रैटिजी बनाने में जुट गए हैं. दूसरी तरफ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे पेश किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर इस बात का दावा किया जा रहा है कि ये चुनाव चार चरणों में होंगे. 20 अप्रैल से मतदान की शुरुआत होगी जबकि 12 मई को नतीजों की घोषणा होगी. सबसे बड़ा और अहम सवाल ये है कि इस दावे की कितनी हकीकत है? सोशल मीडिया पर जो ये जानकारी वायरल है वो सही है? आइए आपको पूरी हकीकत बताते हैं.