UP में मिशन 2024 की चुनावी रणनीति की कमान संभालेंगे अमित शाह, हारी सीटों पर है सीधी नजर
एक पुरानी राजनीतिक कहावत है कि दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है. उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें हैं और 2014 और 2019…
ADVERTISEMENT

एक पुरानी राजनीतिक कहावत है कि दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है. उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें हैं और 2014 और 2019 चुनाव में भाजपा ने यहां कमाल कर दिया था. अब फिर से भाजपा इसी कमाल को दोहराने की कोशिश में जुट गई है. लोकसभा चुनाव होने में अभी एक साल का वक्त है पर बीजेपी ने इसके लिए अभी से तैयारी तेज कर दी है. इसके लिए यूपी बीजेपी (UP BJP) में मंथन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने खुद मोर्चा संभाल लिया है.