यूपी BJP में मचे खींचतान के बीच CM योगी ने बनाई 'स्पेशल-30', टीम में दोनों डिप्टी सीएम को नहीं मिली जगह
Uttar Pradesh News : लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही यूपी बीजेपी के अंदर काफी हलचल देखने को मिल रही है. यूपी में बीजेपी के खराब प्रदर्शन को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है.
ADVERTISEMENT

CM योगी ने उपचुनाव के लिए बनाई 'स्पेशल-30
Uttar Pradesh News : लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही यूपी बीजेपी के अंदर काफी हलचल देखने को मिल रही है. यूपी में बीजेपी के खराब प्रदर्शन को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी के हार की समीक्षा के बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयानों ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा रखी है. यूपी में मचे इस राजनीति हलचल के बीच बुधवार की शाम सीएम योगी ने प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी मुलाकात की. राजनीतिक बयानों और मुलाकातों के बीच सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर अपनी अलग रणनीति बनाई है.