कांशीराम के सहारे दलित वोट बैंक पर अखिलेश की नजर, यूपी में बना रहे नया सियासी समीकरण
Uttar Pradesh News: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी सियासी रणनीति बदलते दिख रही है. सपा प्रमुख…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी सियासी रणनीति बदलते दिख रही है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भाजपा को पटखनी देने के लिए अब नया सियासी समीकरण तलाश रहे हैं. सपा अब यूपी में दलित राजनीति के संस्थापक कहे जाने वाले कांशीराम को गले लगाने जा रही है. बता दें कि रायबरेली के ऊंचाहार विधानसभा में अखिलेश यादव सोमवार को कांशीराम की मूर्ति का अनावरण करने वाले हैं.