लेटेस्ट न्यूज़

'बात खानदान तक पहुंची है तो...', विधानसभा में अखिलेश यादव ने ली चुटकी तो सीएम योगी ने दिया ऐसा रिएक्शन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को विधानसभा में बजट सत्र के दौरान योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को विधानसभा में बजट सत्र के दौरान योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा. सपा प्रमुख ने कहा कि विधानसभा में भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार हर बार सबसे बड़ा बजट पेश करती है पर उसे खर्च नहीं कर पाती है. अखिलेश यादव ने शनिवार को यूपी विधानसभा में 5 फरवरी को पेश किए गए बजट 2024-25 पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सरकार ने जितना आवंटन किया, उस पर खर्च कितना हुआ है, इसकी जानकारी नहीं देती है.