मेयर चुनाव में खाता खुलता नहीं दिख रहा फिर भी अखिलेश को मिली खुश होने की वजह, किया ये ट्वीट
Akhilesh Yadav News: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अब तक के रुझानों में कांग्रेस द्वारा निर्णायक बढ़त हासिल करने के बाद शनिवार को समाजवादी पार्टी के…
ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव
Akhilesh Yadav News: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अब तक के रुझानों में कांग्रेस द्वारा निर्णायक बढ़त हासिल करने के बाद शनिवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा. अखिलेश ने कहा कि कर्नाटक का नतीजा भाजपा की नकारात्मक और सांप्रदायिक राजनीति के ‘अंतकाल’ का संदेश दे रहा है. आपको बता दें कि आज यूपी निकाय चुनाव के नतीजे भी आ रहे हैं और इनमें सपा का कुछ खास प्रदर्शन होता दिखाई नहीं दे रहा है. इसके बावजूद कर्नाटक में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन पर अखिलेश खुश नजर आ रहे हैं.









