लेटेस्ट न्यूज़

मुंबई में बैठ अखिलेश यादव ने बताया 2024 में BJP को रोकने वाला ‘फॉर्म्युला’, कही ये बात

Uttar Pradesh News: लोकसभा चुनाव होने में अभी एक साल का वक्त है पर लोकसभा में सबसे ज्यादा सांसद भेजने वाले सूबे उत्तर प्रदेश में…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News: लोकसभा चुनाव होने में अभी एक साल का वक्त है पर लोकसभा में सबसे ज्यादा सांसद भेजने वाले सूबे उत्तर प्रदेश में सियासी गर्मी अभी से तेज हो गई है. चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी राणनीति बना रही हैं. लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को केंद्र की सत्ता से कैसे हटाया जाए, इसको लेकर विपक्षी दलों ने महागठबंधन बनाकर तैयारी शुरू कर दी. भाजपा के खिलाफ बन रहे इस महागठबंधन में समाजवादी पार्टी भी शामिल है. वहीं लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच अखिलेश यादव ने विपक्ष के पीएम फेस पर बड़ा बयान दिया है.