लेटेस्ट न्यूज़

मुख्तार अंसारी के घर पहुंचे पर कब्र पर नहीं गए अखिलेश यादव, हेलिकॉप्टर में बैठ सीधे चले गए

सपा चीफ अखिलेश यादव गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के घर पहुंचे हैं. अखिलेश ने अंसारी परिवार से मुलाकात की है. माना जा रहा था कि अखिलेश इस दौरान मुख्तार को श्रद्धांजली देने के लिए उसकी कब्र पर जाएंगे. मगर ऐसा नहीं हुआ.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav, Mukhtar Ansari
मुख्तार अंसारी के परिवार से मिलने गाजीपुर पहुंचे अखिलेश यादव
social share
Google CTA

Mukhtar Ansari: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्तार अंसारी के घर जाकर अंसारी परिवार से मुलाकात की है. करीब 1 घंटे तक अखिलेश यादव, मुख्तार के परिजनों से मिले. पूरा अंसारी परिवार, अखिलेश से मिलने के लिए आया हुआ था. खुद मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी ने सपा मुखिया का बाहर आकर स्वागत किया था.