लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में पुलिसवालों के साथ अखिलेश ने किया मजाक, बोले- बाद में सस्पेंशन के लिए तैयार रहना

यूपी की सियासत में एक अलग दौर देखने को मिल रहा है. एक समय था जब यूपी की सियासत देश का गणित बदलने का काम…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

यूपी की सियासत में एक अलग दौर देखने को मिल रहा है. एक समय था जब यूपी की सियासत देश का गणित बदलने का काम करती थी, लेकिन अब समय ये है यहां हर मुद्दे पर तंज कसा जाता है. मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को जहां मौका मिलता वह एसपी चीफ अखिलेश यादव पर चुटकी ले लेते हैं, तो वहीं अखिलेश भी किसी से कम नही हैं, वह भी मौका मिलते ही नहले पर दहला मारने से नहीं चूंकते हैं. ताजा मामला यूपी विधानसभा से सामने आया है, जहां पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करने पहुंचे अखिलेश यादव ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लेकर वहां मौजूद लोगों ने ठहाके लगाने शुरू कर दिए.