लेटेस्ट न्यूज़

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने के लिए अखिलेश को मिला निमंत्रण, क्या सपा चीफ होंगे शामिल?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 16 फरवरी को चंदौली के सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली जनसभा में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव को आमंत्रित किया है.

ADVERTISEMENT

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (बाएं) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (दाहिने)
सपा प्रमुख अखिलेश यादव (बाएं) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (दाहिने)
social share
Google CTA

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है. 16 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में पहुंचेगी, उसमें शामिल होने के लिए मंगलवार को मल्लिकार्जुन खरगे ने अखिलेश यादव को निमंत्रण पत्र भेजा है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 16 फरवरी को चंदौली के सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली जनसभा में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव को आमंत्रित किया है.