UPTak Baithak Logo

आकाश आनंद को अखिलेश यादव ने दिया बड़ा ऑफर, जॉइन करेंगे सपा?

यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' में देखें राज्य की 3 बड़ी खबरें. बीएसपी से पदमुक्त आकाश आनंद को अखिलेश यादव ने दिया इशारों में ऑफर. ससुर अशोक सिद्धार्थ के संन्यास के बावजूद मायावती का कड़ा रुख बरकरार, आकाश ने राजनीति से बनाई दूरी. वहीं, सपा पर लगातार बयानबाजी कर रहे ओम प्रकाश राजभर पर भड़के शिवपाल यादव.

ADVERTISEMENT

Mayawati, Akhilesh and Akash Anand
Mayawati, Akhilesh and Akash Anand
social share
Google CTA

यूपी Tak के खास शो आज का यूपी में हम उत्तर प्रदेश की राजनीति और राज्य से जुड़ी तीन बड़ी खबरों का सटीक विश्लेषण करते हैं. आज के एपिसोड की तीन सबसे बड़ी खबरों में-पहली खबर है बहुजन समाज पार्टी (BSP) से पदमुक्त किए गए आकाश आनंद को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का दिया गया 'इशारों-इशारों में ऑफर' और उसके पीछे के सियासी समीकरण. दूसरा, ससुर अशोक सिद्धार्थ के संन्यास के बाद भी मायावती का कड़ा रुख और आकाश आनंद की भावी रणनीति. तीसरा, सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बयानों पर भड़के सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव का पलटवार, जिसमें उन्होंने राजभर को "इलाज कराने" तक की सलाह दे डाली है.