क्या वाकई कटने जा रहे हैं 225 भाजपा विधायकों के टिकट? चुनाव से पहले अखिलेश के दावे के बाद मची खलबली
Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर विभाग की कमान संभालने और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) को सीधे अपने अधीन लाने के फैसले के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है.
ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव
Akhilesh Yadav Claim On BJP Ticket Change: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर विभाग की कमान संभालने और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) को सीधे अपने अधीन लाने के फैसले के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है. अखिलेश ने दावा किया है कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में अपने उम्मीदवारों को बदलने की तैयारी कर रही है. उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है.