लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश की सबसे बड़ी टेंशन- UP में किस फॉर्म्युले पर बनेगा INDIA? उधर माया ने खेला ये कार्ड

UP Political News: बेंगलुरु में विपक्ष की INDIA यानी Indian National Developmental Inclusive Alliance के ऐलान के बाद अब लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश…

ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव का ये प्लान अगर काम कर गया तो बीजेपी के साथ हो जाएगा बड़ा खेल!
अखिलेश यादव का ये प्लान अगर काम कर गया तो बीजेपी के साथ हो जाएगा बड़ा खेल!
social share
google news

UP Political News: बेंगलुरु में विपक्ष की INDIA यानी Indian National Developmental Inclusive Alliance के ऐलान के बाद अब लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में 26 पार्टियों का गठजोड़ सामने आया है. इसमें उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर इसकी अगुवाई करेगी. हालांकि इस गठबंधन का नाम तो साफ हो गया, लेकिन अभी इस बात पर संशय बरकरार है कि यूपी में सीटों को लेकर क्या स्थिति होगी. अखिलेश यादव पहले ही बीजेपी के खिलाफ सभी ताकतों को एक करने की बात कह चुके हैं. हालांकि असली पेच सीटों के बंटवारे में ही फंसना है. वहीं बहुजन समाज पार्टी मायावती ने बुधवार को साफ कर दिया कि वह किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं होंगी और अपने दम पर यूपी में चुनाव लड़ेंगी.