लेटेस्ट न्यूज़

‘INDIA’ गठबंधन की दो बड़ी कमेटियों में अखिलेश के खास आशीष यादव को मिली जगह, कौन हैं ये?

UP Political News: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) ने गठबंधन की सर्वोच्च ईकाई के रूप में शुक्रवार को 14 सदस्यीय एक महत्वपूर्ण…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Political News: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) ने गठबंधन की सर्वोच्च ईकाई के रूप में शुक्रवार को 14 सदस्यीय एक महत्वपूर्ण समिति गठित की, जिसमें कई दलों के प्रमुख नेता शामिल हैं. इसके साथ ही 19 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति, सोशल मीडिया से संबंधित 12 सदस्यीय कार्य समूह, मीडिया के लिए 19 सदस्यीय कार्यसमूह और शोध के लिए 11 सदस्यीय समूह गठित किया है. खास बात यह है कि इनमें से दो कमेटियों में समाजवादी पार्टी (सपा) चीफ अखिलेश यादव के एक खास व्यक्ति का नाम शामिल है. यह खास व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि आशीष यादव हैं.