UPTak Baithak Logo

BJP के 'पीडीए' के सामने अखिलेश का 'PDA' फेल, पल्लवी पटेल ने बिगड़ा सियासी गणित!

अखिलेश यादव के पीडीए में सबसे बड़ा पलीता पल्लवी पटेल ने लगाया जब उन्होंने यह कह दिया कि वह किसी बच्चन, रंजन को वोट नहीं देंगी, क्योंकि वह पीडीए नहीं है.

ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव (फ़ाइल फोटो)
अखिलेश यादव (फ़ाइल फोटो)
social share
google news

इन दिनों एक चर्चा खूब चल रही है कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने राज्यसभा के इस चुनाव में अपने 'पीडीए' का बंटाधार कर दिया है. राज्यसभा के चेहरे जो उन्होंने घोषित किए, जिसमें जया बच्चन, आलोक रंजन और रामजीलाल सुमन को राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार बनाया. उसमें रामजीलाल सुमन को छोड़कर पीडीए में कोई फिट नहीं बैठता, लेकिन बीजेपी ने तो पहले ही अखिलेश यादव के पीडीए को भांपते हुए अपना पीडीए ठीक कर लिया था. अखिलेश यादव के पीडीए में सबसे बड़ा पलीता पल्लवी पटेल ने लगाया जब उन्होंने यह कह दिया कि वह किसी बच्चन, रंजन को वोट नहीं देंगी, क्योंकि वह पीडीए नहीं है.