लेटेस्ट न्यूज़

आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाने के बाद उपचुनावों में भी खड़ी होगी BSP, किसका बिगड़ेगा खेल?

UP Politics: बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश को फिर से अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है. इसी बीच बसपा ने एक ओर बड़ा फैसला लिया है. अब बसपा यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों में भी खड़ी होगी.

ADVERTISEMENT

Mayawati
Mayawati
social share
Google CTA

UP Politics: लोकसभा चुनाव के बाद अब उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. इन उपचुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी बीच बसपा चीफ मायावती ने भी बड़ा कदम उठाया है. बसपा चीफ मायावती ने एक बार फिर से अपने भतीजे आकाश आनंद का सियासी कद बढ़ा दिया है और फिर से उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है. इसी के साथ मायावती ने आकाश को नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाकर यूपी समेत पूरे देश की जिम्मेदारी भी सौंप दी है. बता दें कि इससे पहले आकाश आनंद के पास यूपी की जिम्मेदारी नहीं थी. मगर दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी उन्हें सौंप रखी थी.