लेटेस्ट न्यूज़

शिवपाल ने की समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग, बोले- ‘अंबेडकर ने की थी इसकी वकालत’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे सामने आने के बाद से ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया शिवपाल सिंह यादव लगातार सुर्खियों में…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे सामने आने के बाद से ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया शिवपाल सिंह यादव लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. शिवपाल यादव किस कदर बीजेपी के नजदीक आ रहे हैं, इसके लिए अब और किसी उदाहरण की जरूरत नहीं है. दरअसल, लखनऊ में गुरुवार को अंबेडकर जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम के दौरान शिवपाल यादव ने देश में समान नागरिक संहिता लागू किए जाने की मांग की.