लेटेस्ट न्यूज़

राजभर की पार्टी तोड़ने का दावा करने वाले शशि प्रताप को सुभासपा प्रवक्ता ने बताया कचरा

उत्तर प्रदेश में ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) की पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता रहे शशि प्रताप सिंह के पार्टी छोड़ने और अपना अलग…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश में ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) की पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता रहे शशि प्रताप सिंह के पार्टी छोड़ने और अपना अलग दल बनाने के दावे के बीच सुभासपा के प्रवक्ता ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई है. ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने कहा कि शशि प्रताप सिंह पार्टी के लिए कचरा साबित हुए हैं. साथ सुनील अर्कवंशी ने शशि प्रताप सिंह को सलाह दी है कि वे अपनी नई पार्टी का नाम कचरा पार्टी रखें. ये भी कहा कि शशि प्रताप का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. वो पहले अपना इलाज करायें.