लेटेस्ट न्यूज़

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, शिवपाल, आजम और स्वामी प्रसाद मौर्य को मिला ये पद

UP Political News: 29 जनवरी, रविवार को समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की गई. सपा की इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Political News: 29 जनवरी, रविवार को समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की गई. सपा की इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत 64 लोग शामिल हैं. आपको बता दें कि हाल ही में सपा में शामिल हुए शिवपाल सिंह यादव को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है. उन्हें राष्ट्रीय महासचिव का पद दिया गया है. वहीं, रामचरितमानस पर विवादित बयान देकर विवाद खड़ा करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है. साथ ही रामपुर के पूर्व विधायक आजम खान को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है.