विपक्षी एकता के सवाल पर जयंत ने कांग्रेस की भूमिका को बताया खास, बृजभूषण पर भी कसा तंज
राष्ट्रीय लोकदल (RLD) चीफ और राज्यभा सांसद जयंत चौधरी एक बार फिर विपक्षी एकता में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका का समर्थन करते नजर आए हैं.…
ADVERTISEMENT

राष्ट्रीय लोकदल (RLD) चीफ और राज्यभा सांसद जयंत चौधरी एक बार फिर विपक्षी एकता में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका का समर्थन करते नजर आए हैं. भले अखिलेश यादव कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हों, लेकिन सपा साथ गठबंधन पार्टनर जयंत चौधरी हालिया कुछ दिनों में लगातार विपक्षी एकता कांग्रेस को लेकर एक स्टैंड लेते नजर आए हैं. एक बार फिर जयंत ने ऐसा ही कुछ बिजनौर में किया है. महिला पहलवानों के मामले को लेकर बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर तंज कसने के साथ उन्होंने विपक्षी एकता को लेकर अहम बातें भी कहीं.