रामपुर: फिर टल गई दो पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आजम खान की सुनवाई, अबकी बार यह वजह रही
Rampur News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान के 2 पासपोर्ट से संबंधित मामला रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट…
ADVERTISEMENT
Rampur News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान के 2 पासपोर्ट से संबंधित मामला रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है. गुरुवार को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में उनके विरुद्ध दो पासपोर्ट से संबंधित मामले में सुनवाई होनी थी. मगर विवेचक एसआई लखपत सिंह की गैर हाजिरी के चलते बचाव पक्ष द्वारा जिरह नहीं हो सकी, जिसको लेकर अब कोर्ट ने 17 अगस्त की तारीख नियत कर दी है.