लेटेस्ट न्यूज़

‘विपक्ष ने ठाना है मोदी को 24 में PM बनाना है’, राजभर ने ‘INDIA’ की चौथी बैठक को लेकर ये कहा

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दलों का जोश चरम पर है.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

UP Political News: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दलों का जोश चरम पर है. इस बीच भाजपा के सहयोगी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने कई बड़े दावे कर दिए हैं. उन्होंने विपक्षी दलों के समूह ‘इंडिया’ को लेकर कहा कि ‘इंडिया अलाइंस की अभी तक तीन बैठक हुई हैं और तीन राज्य चले गए. चौथी बैठक में बाकी बचा भी खत्म हो जाएगा. विपक्ष ने ठाना है कि मोदी को 24 में प्रधानमंत्री बनाना है.’

सपा के गढ़ मैनपुरी में रैली करने पर ओपी राजभर ने कहा, “मैं 15 साल से वहां जा रहा हूं. जो वंचित-दलित हैं हम उनको जगाने का काम कर रहे हैं कि वह अपने हक के लिए लड़ें. 76 साल में अभी तक वहां विकास का रास्ता नहीं बन पाया है. शिक्षा के लिए जागृति करेंगे. आज (6 दिसंबर) डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर यही संदेश देने मैनपुरी जा रहा हूं. चार-चार बार सपा सरकार रही लेकिन सपा ने अपने लोगों को कुछ नहीं किया.”

ओपी राजभर ने कहा, “इस बार देखिए मैनपुरी में क्या होता है. एटा, इटावा, कन्नौज, कासगंज, फर्रुखाबाद, बदायूं पूरे बेल्ट में सपा को चुनौती देंगे. आजमगढ़ पहले ही इनके हाथ से निकल गया है. लोकसभा में यह सभी इलाके भी खाली करा लेंगे.”
.