लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में 28 मुकदमों वाला 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली; साथी फरार

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 50 हजार का इनामी बदमाश बिलाल गिरफ्तार, दोनों पैरों में गोली लगी; साथी फरार, भारी मात्रा में हथियार बरामद.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

सहारनपुर: पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चिलकाना क्षेत्र में 50,000 रुपये के इनामी व हिस्ट्रीशीटर बदमाश बिलाल को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ आज पुलिया से बुड्ढाखेड़ा मार्ग पर चेकिंग के दौरान हुई. पुलिस के अनुसार, संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे.