UPTak Baithak Logo

जय शाह, जितिन, नितिन, संदीप… इकाना से इनकी तस्वीरें ट्वीट कर अखिलेश बोले- भाजपा का परिवारवाद

अखिलेश यादव ने एक सेल्फी फोटो को पोस्ट किया है. इस फोटो में जय शाह समेत यूपी सरकार के कई मंत्री दिख रहे हैं. अखिलेश ने इसके सहारे भारत पर परिवारवाद का आरोप लगाया है.

ADVERTISEMENT

जय शाह, जितिन, नितिन, संदीप... इकाना से इनकी तस्वीरें ट्वीट कर अखिलेश बोले- भाजपा का परिवारवाद
जय शाह, जितिन, नितिन, संदीप... इकाना से इनकी तस्वीरें ट्वीट कर अखिलेश बोले- भाजपा का परिवारवाद
social share
Google CTA

UP Politics: देश में इस समय क्रिकेट का फीवर चढ़ा हुआ है. मगर इसमें भी राजनीति अपनी जगह खोज ही लेती है. बीते रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच मैच हुआ. भारत ये मैच जीत गया. मगर तभी से सियासत भी शुरू हो गई. दरअसल मैच देखने सपा चीफ अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी पहुंचे तो भाजपा के कई नेता और योगी सरकार में मंत्री भी इकाना में मैच देखने आए. इस दौरान एक सेल्फी खींची गई और अब यही सेल्फी चर्चाओं में आ गई. अब अखिलेश यादव ने इस सेल्फी को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके भाजपा पर परिवारवाद का आरोप लगाया है.