लेटेस्ट न्यूज़

नीतीश ने किया UP में अखिलेश को लीड करने का ऐलान, क्या अब महागठबंधन में BSP की नो एंट्री?

UP Political News: एनडीए छोड़कर निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों ‘मिशन 2024’ पर हैं, जिसमें वह बीजेपी विरोधी सभी दलों को एकजुट…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Political News: एनडीए छोड़कर निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों ‘मिशन 2024’ पर हैं, जिसमें वह बीजेपी विरोधी सभी दलों को एकजुट करने में लगे हैं. इसी एकजुटता को बनाने के लिए उन्होंने मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की. हालांकि दोनों ने इसे एक शिष्टाचार मुलाकात बताया, जो गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुई, जहां सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव भर्ती हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव से नीतीश कुमार की मुलाकात शिष्टाचार कम सियासी ज्यादा थी.