BJP के कैंडिडेट के खिलाफ वरुण गांधी कर रहे प्रचार! पीलीभीत में अपनी ही पार्टी को हराएंगे?
Pilibhit News: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव अब आखिरी दौर में है. ऐसे में हर पार्टी और सभी उम्मीदवार पूरी ताकत झोंक रहे हैं. लेकिन…
ADVERTISEMENT

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव अब आखिरी दौर में है. ऐसे में हर पार्टी और सभी उम्मीदवार पूरी ताकत झोंक रहे हैं. लेकिन पीलीभीत में बीसलपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अलग ही घमासान मचा हुआ है. बीसलपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अमन जयसवाल की पत्नी शशि जयसवाल को मैदान में उतारा है. वहीं, वही बीजेपी से बागी हुए राजेश ने भी अपनी पत्नी माधुरी को मैदान में उतार दिया है. मगर चुनावी हलचल तब हो गई जब 8 मई को पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी ने निर्दलीय उम्मीदवार के लिए बीसलपुर में एक बड़ी जनसभा कर दी और बीजेपी के कैंडिडेट को खरी-खोटी सुनाई.