राजभर के साथ मुख्तार के बेटे अब्बास भी अब भाजपा के साथ? ट्विटर के टॉप ट्रेंड में ये चर्चा
Uttar Pradesh News: मॉनसून की बारिश की वजह से यूपी में सिर्फ नदियां ही उफान पर नहीं हैं बल्कि सियासत भी पूरे उफान पर है.…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: मॉनसून की बारिश की वजह से यूपी में सिर्फ नदियां ही उफान पर नहीं हैं बल्कि सियासत भी पूरे उफान पर है. इस उफान में एक और तड़का रविवार को तब लगा जब अचानक ओम प्रकाश राजभर ने एक सियासी बम फोड़ दिया. असल में रविवार सुबह ओम प्रकाश राजभर और उनके बेटे की तस्वीर गृहमंत्री अमित शाह के साथ क्या सामने आई, प्रदेश की सियासी तपिश बढ़ गई. अमित शाह और राजभर, दोनों की तरफ से ऐलान हुआ कि SBSP अब भाजपा के साथ है यानी कि एनडीए का हिस्सा है. इस बीच ट्विटर पर मुख्तार अंसारी और अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) का नाम ट्रेंड करने लगा.
