UPTak Baithak Logo

आतंकवाद एक ग्लोबल प्रॉब्लम है, इसका कोई मजहब नहीं होता: मुरादाबाद के सपा सांसद एसटी हसन

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के सपा सांसद एसटी हसन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आतंकवाद को लेकर दिए गए बयान पर अपनी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के सपा सांसद एसटी हसन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आतंकवाद को लेकर दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. सपा सांसद ने कहा है कि ‘आतंकवाद एक बहुत बड़ी समस्या है, इससे अच्छी तरीके से निपटना चाहिए. आतंकवाद का कोई भी धर्म नहीं होता. जब बम फटता है, गोली चलती है तो कोई नहीं देखता कि वो किसको लग रही है.’ दरअसल, अमित शाह ने दिल्ली में 90वें इंटरपोल महासभा को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘आतंकवाद एक वैश्विक समस्या है और आतंकवाद छोटा या बड़ा नहीं होता. भारत का लक्ष्य आतंकवाद की कमर तोड़ना है.’