मंत्री दिनेश खटीक का रहा है विवादों से नाता, वकील के सुसाइड मामले में भी रह चुके हैं आरोपी
मेरठ के हस्तिनापुर के विधायक और राज्य मंत्री दिनेश खटीक आजकल चर्चाओं में हैं. दिनेश खटीक दलित होने की वजह से मंत्री बनाए गए, लेकिन…
ADVERTISEMENT

मेरठ के हस्तिनापुर के विधायक और राज्य मंत्री दिनेश खटीक आजकल चर्चाओं में हैं. दिनेश खटीक दलित होने की वजह से मंत्री बनाए गए, लेकिन अब उनका ये कहना है कि जल शक्ति विभाग में दलित समाज का राज्य मंत्री होने के कारण उनकी किसी भी आदेश पालन नहीं हो रहा और कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. दिनेश खटीक की बात करें तो उनका विवादों से पुराना नाता रहा है. कभी किसी कर्मचारी को हड़काने का ऑडियो वायरल हुआ तो कभी एक वकील के आत्महत्या मामले में उनको आरोपी तक बनाया गया. जानिए उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति विभाग में राज्यमंत्री दिनेश खटीक का राजनैतिक सफर.