लेटेस्ट न्यूज़

राहुल गांधी के ‘ऑफर’ वाले बयान पर बिफरीं मायावती, निशाने पर लिया, सुना दिया ये सब

उत्तर प्रदेश विधासनभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक बड़ा बयान…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश विधासनभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक बड़ा बयान दिया, जिससे सियासी गलियारों में हलचल मच गई. राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती को गठबंधन करने और मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने बात तक नहीं की. वहीं, राहुल के इन आरोपों पर रविवार को मायावती ने पलटवार किया. मायावती ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की बात तथ्यहीन और पूरी तरह से गलत है.