लेटेस्ट न्यूज़

UP उपचुनाव Live: मैनपुरी में भाजपा चारो खाने चित, डिंपल यादव को मिली बड़ी जीत

उत्तर प्रदेश में रामपुर और खतौली विधानसभा और हाईप्रोफाइल मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज यानी 8 दिसंबर को हो रही है.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में रामपुर और खतौली विधानसभा और हाईप्रोफाइल मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज यानी 8 दिसंबर को हो रही है. आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से उम्मीदवार हैं जबकि मुलायम के भाई शिवपाल सिंह यादव के पूर्व विश्वस्त रघुराज सिंह शाक्य इस सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं. रामपुर में आजम खान के करीबी आसिम राजा को सपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा की तरफ से आशीष सक्सेना मैदान में हैं. वहीं, खतौली में भाजपा ने पूर्व विधायक विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को टिकट दिया है, जबकि रालोद-सपा ने मदन भैया को प्रत्याशी बनाया है.