लेटेस्ट न्यूज़

मैनपुरी उपचुनाव: डिंपल के लिए शिवपाल की विधानसभा में गरजे अखिलेश, बोले- BJP का इलाज कर दो

Mainpuri Byelection: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी में लोकसभा का उपचुनाव होना है. सपा ने यहां से…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Mainpuri Byelection: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी में लोकसभा का उपचुनाव होना है. सपा ने यहां से पार्टी चीफ अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को टिकट दिया है. बता दें कि रामपुर और आजमगढ़ में लोकसभा और गोला गोकर्णनाथ में विधानसभा के उपचुनाव में पराजय का सामने करने के बाद सपा ने मैनपुरी उपचुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है. उपचुनावों में अक्सर प्रचार-प्रसार न करने वाले सपा चीफ अखिलेश यादव मैनपुरी उपचुनाव में लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में आज अखिलेश ने जसवंत नगर में डिंपल यादव के समर्थन में वोट करने अपील की और साथ ही भाजपा पर जमकर हमला बोला. आपको बता दें कि जसवंत नगर शिवपाल सिंह यादव का विधानसभा क्षेत्र है. वह 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर यहीं से जीते थे.