लेटेस्ट न्यूज़

केशव मौर्य ने कहा- सपा अब समाप्तवादी पार्टी है, धर्मेंद्र पलटवार कर बोले- सिराथू जाकर…

Mainpuri Byelection: मैनपुरी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी डिंपल यादव और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य इस समय चुनाव मैदान में…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Mainpuri Byelection: मैनपुरी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी डिंपल यादव और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य इस समय चुनाव मैदान में है. लोकसभा के इस उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी सदर सीट की जिम्मेदारी धर्मेंद्र यादव को सौंपी है. जिस तरह से समाजवादी पार्टी ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी परिवार के सदस्यों को प्रचार-प्रसार के लिए लगाया है, तो उसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के डिप्टी सीएम भी समाजवादी पार्टी पर हमलावर देखे जा सकते हैं. वहीं, सैफई में अपने आवास पर सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और लगातार मैनपुरी के लोगों से डिंपल यादव के पक्ष में वोट करने की वह अपील भी करते नजर आए.