लेटेस्ट न्यूज़

पहले टिकट, बाद में मंत्री पद और अब संगठन में पदाधिकारी बनने के लिए BJP नेताओं में दौड़ जारी

पहले टिकट और उसके बाद मंत्री पद की दौड़ के बाद अब यूपी में बीजेपी के नेताओं की संगठन में पदाधिकारी बनने की दौड़ जारी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

पहले टिकट और उसके बाद मंत्री पद की दौड़ के बाद अब यूपी में बीजेपी के नेताओं की संगठन में पदाधिकारी बनने की दौड़ जारी है. योगी सरकार के गठन के बाद अब 2024 से पहले संगठन में समायोजन के लिए जमीन तैयार हो गई है. इसमें वो नाम सबसे आगे दिखाई पड़ रहे हैं, जो योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री रहे हैं. ये नेता संगठन में उन पदों को पाने की कोशिश में हैं जो पदाधिकारियों के मंत्री बनने से खाली हुए हैं.