काशी की यात्रा का शतक लगाने वाले उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ
CM Yogi Adityanath news: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजादी के बाद काशी की शतकीय यात्रा पूरी करने वाले उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं.…
ADVERTISEMENT

CM Yogi Adityanath news: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजादी के बाद काशी की शतकीय यात्रा पूरी करने वाले उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं. पहले कार्यकाल और दूसरे कार्यकाल में अब तक 100 बार काशी की यात्रा कर नया कीर्तिमान बनाया है. यही नहीं, योगी आदित्यनाथ अपने दोनों कार्यकाल को मिलाकर 89 बार बाबा विश्वनाथ के दरबार में भी पहुंच कर पूजा अर्चना कर चुके हैं.