लेटेस्ट न्यूज़

GST छापेमारी को लेकर BSP चीफ मायावती ने कही ये बड़ी बात, योगी सरकार पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में जीएसटी (GST) चोरी के खिलाफ हो रही छापेमारी से व्यापारी वर्ग प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) पर भड़क उठा…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में जीएसटी (GST) चोरी के खिलाफ हो रही छापेमारी से व्यापारी वर्ग प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) पर भड़क उठा है. व्यापारी वर्ग के विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सरकार ने छापेमारी पर रोक लगा दी थी. अब इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आड़े हाथों लिया है.