लेटेस्ट न्यूज़

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले एक्शन में भाजपा! UP के सांसदों से मांग लिया रिपोर्ट कार्ड

UP Political News: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कमर कस ली है. आपको बता दें कि भाजपा…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Political News: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कमर कस ली है. आपको बता दें कि भाजपा ने अपने यूपी के सांसदों से परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड मांगा है, जिसके लिए उनको एक फॉर्म भेजा गया है. भाजपा ने सभी सांसदों को दो पन्नों के नोट्स के साथ तीन फॉर्म भेजे हैं. इस फॉर्म को भरकर उन्हें प्रदेश कार्यालय या फिर दिल्ली में संसदीय कार्यालय में जमा करना है. इसमें सांसदों से पूछा गया है कि महाजनसंपर्क अभियान में उन्होंने कितना काम किया है. साथ ही आगे के टारगेट भी दिए गए हैं. इस रिपोर्ट की उनके 2024 के टिकट में भी भूमिका रहेगी.