अखिलेश बोले- जो चुनावी नतीजे आए उससे और मजबूत होगा INDIA गठबंधन, BJP के लिए बताई चिंता की बात
Uttar Pradesh News : पांच राज्यों के चुनाव में खास प्रदर्शन नहीं कर पाई कांग्रेस के लिए अब इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस यानी INDIA…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : पांच राज्यों के चुनाव में खास प्रदर्शन नहीं कर पाई कांग्रेस के लिए अब इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस यानी INDIA गठबंधन भी चुनौती है. INDIA अलायंस के प्रमुख नेताओं की 6 दिसंबर को होने वाली बैठक टालनी पड़ी है. ऐसा इसलिए क्योंकि तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव जैसे नेताओं की ओर से खबरें आईं कि वह खुद इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे. अब जबकि INDIA अलायंस को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, तो इस बीच अखिलेश यादव ने विपक्षी दलों के इस गठबंधन के मजबूत बने रहने की भी बात कही है.