लेटेस्ट न्यूज़

नीतीश के ‘मिशन दिल्ली’ में अखिलेश-मुलायम की एंट्री!, दिल्ली में मुलाकात, ये हुई बात

बिहार की राजनीति में बीजेपी का साथ छोड़ राजद से गठबंधन जोड़कर फिर सीएम बनने वाले नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की नजर अब दिल्ली पर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

बिहार की राजनीति में बीजेपी का साथ छोड़ राजद से गठबंधन जोड़कर फिर सीएम बनने वाले नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की नजर अब दिल्ली पर है. आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नीतीश कुमार ने दिल्ली में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (mulayam singh yadav), अध्यक्ष अखिलेश यादव, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और वामपंथी दलों समेत विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात की. बिहार में बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के बाद जेडीयू नीतीश को राष्ट्रीय राजनीति में मोदी के अल्टरनेटिव के रूप में पेश कर रही है. हालांकि नीतीश का कहना है कि न तो प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं और न ही इसके लिए इच्छुक हैं. नीतीश भले ही इस बात से इनकार करते हों पर आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हो रही तैयारियां कहीं न कहीं इस बात की तरफ ही इशारा कर रही हैं.