लेटेस्ट न्यूज़

मैनपुरी से भतीजे तेज प्रताप को लड़ाएंगे अखिलेश? बड़ा सवाल यह कि चाचा शिवपाल क्या करेंगे

Mainpuri bypoll: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हो गई है. आने वाले समय में इस…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Mainpuri bypoll: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हो गई है. आने वाले समय में इस सीट पर उपचुनाव होंगे. इसे लेकर लगातार कयासबाजी चल रही है कि आखिर समाजवादी पार्टी यहां से किसे कैंडिडेट बनाएगी. अब सपा सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav news) मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर तेज प्रताप सिंह यादव को उम्मीदवार बना सकते हैं. आपको बता दें कि तेज प्रताप पहले भी इस सीट से सांसद रह चुके हैं.