लेटेस्ट न्यूज़

योगी मंत्रिमंडल विस्तार: इन 7 नेताओं ने मंत्री के तौर पर ली शपथ, देखें तस्वीरें

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए जितिन प्रसाद योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने हैं. वह ब्राह्मण समाज से आते हैं. मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए जितिन प्रसाद योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने हैं. वह ब्राह्मण समाज से आते हैं.

मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक दिनेश खटीक योगी सरकार में राज्यमंत्री बने हैं. वह दलित समुदाय से आते हैं.

कुर्मी समुदाय से आने वाले बहेड़ी विधानसभा से बीजेपी विधायक छत्रपाल गंगवार को भी योगी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाया गया है.

बिंद समुदाय से आने वाली डॉ. संगीता बलवंत बिंद को भी योगी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाया गया है. वह गाजीपुर की सदर सीट से विधायक हैं.

योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में सोनभद्र के ओबरा से विधायक संजय गोंड को भी राज्यमंत्री बनाया गया है. वह अनुसूचित जनजाति से आते हैं.

आगरा के एमएलसी धर्मवीर प्रजापति को भी योगी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाया गया है. वह कुम्हार समुदाय से आते हैं.

बलरामपुर के सदर विधायक पलटूराम भी योगी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बने हैं. पलटू राम अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं.